कैबिनेट का हुआ विस्तार मोहन मरकाम कैबिनेट में शामिल

छत्तीसगढ़ बिलासपुर राजनीति

बिलासपुर से हनीफ अपने मन की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अपना सत्ता बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में उन्होंने आंतरिक कलह मिटाने के लिए टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया था। अब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी कैबिनेट में शामिल कर लिया गया है। मरकाम को प्रेमसाय टेकाम के स्थान पर मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। टेकाम से गुरुवार को इस्तीफा लिया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मरकाम के मंत्री बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, मोहन मरकाम को 100 दिनों का मंत्री बनाकर मरकाम को झुनझुना पकड़ा दिया गया है। साथ ही, उन्होंने ट्वीट में लिखा, “प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के 4 माह पहले हार के डर के कारण एक तरफ भूपेश बघेल को को आधी कुर्सी बांटनी पड़ रही है और दूसरी तरफ संगठन के अध्यक्ष को बदला जा रहा है। मतलब साफ है कि 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *