रवि शर्मा // बिल्हा
बड़ी खबर आ रही है। शनिवार की सुबह मजदूरों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई, जिसमें 35 से 40 मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं, इस हादसे में एक गर्भवती महिला मजदूर की मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार हरदी निवासी एक किसान ने अपनी खेत की रोपाई कराने के लिए पास के गांव सरवानी से मजदूरों को बुलवाया था। शनिवार की सुबह करीब 50 मजदूर ट्रैक्टर- ट्रॉली में धान की रोपाई के लिए थरहा लेकर निकले थे। सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे।