जबलपुर // आदर्श भाटिया
जबलपुर। संभागीय कमिशनर श्री अभय वर्मा , पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी, जिला कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने थाना लार्डगंज अंतर्गत रानीताल करबला, थाना गढा अंतर्गत मदनमहल दरगाह शरीफ एवं थाना हनुमानताल अंतर्गत मदारछल्ला का भ्रमण कर उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया
मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनांक 11-7-24 को संभागीय कमिश्नर श्री अभय वर्मा (भा.प्र.से.), पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.), जिला कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना (भा.प्र . से .) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना लार्डगंज अंतर्गत रानीताल करबला, थाना गढा अंतर्गत मदनमहल दरगाह शरीफ एवं थाना हनुमानताल अंतर्गत मदारछल्ला का भ्रमण कर जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित कार्यपालिक दण्डाधिकारी, पुलिस अधिकारी, एमपीईबी, एवं नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओ के सम्बंध में दिशा निर्देश दिये।